आनंदपुरी: आनंदपुरी में निजी स्कूल वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, चालक फरार
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के बागीदौरा मुख्य मार्ग स्थित रामेंला गांव में देर रात भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक निजी स्कूल के तेज रफ्तार क्रूज़र वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक वाहन के नीचे फंसकर दूर तक घसीटती चली गई और सड़क किनारे ढलान वाले खेत में जा गिरी।