नगरी: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की दर्दनाक मौत, मामले में एफआईआर दर्ज
Nagri, Dhamtari | Apr 16, 2026 नगरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के कौहाबाहरा निवासी हेमंत नेताम 14 अप्रैल को गांव में शादी कार्यक्रम में गया था। जिसका शव दूसरे दिन बुधवार को नगरी के कर्राघाटी के पास सड़क में मिला था। बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की दर्दनाक मौत हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था।