बाह: पिनाहट में पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के गुर्जा शिवलाल गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे धर्मेश तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि एक बबूल का पेड़ टूटकर पड़ोसी की जमीन में गिर गया था, जिसे काटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और मारपीट में बदल गई। मौके पर मौ