बटियागढ़: फुटेरा कला के पास हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर पर चढ़ा युवक, बटियागढ़ पुलिस और तहसीलदार मौके पर
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा कला गांव के पास एक युवक हाइटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया, करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचाई पर चढ़े युवक को देखकर लोगों ने बटियागढ़ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी इसके बाद आज मंगलवार सुबह बटियागढ़ थाना और फुटेरा चौकी पुलिस के साथ बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी भी मौके पर पँहुचे हैं समझाईस देकर नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा