नटेरन: ASP ने कोर कमेटी के साथ आयोजित की गई पुलिस पंचायत की बैठक मे नटेरन के बुजुर्ग को मिला न्याय, बेटे बहु करते थे मारपीट
एएसपी प्रशांत चौबे और उनके साथ गठित कोर कमेटी के सदस्यों की साप्ताहिक सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का आयोजन गुरुवार को किया गया। दोपहर 3 बजे नटेरन के एक बुजुर्ग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए उनके बेटे बहु को समझाइश दी गई। बुजुर्ग ने शिकायत की थी कि उनके बेटे बहु खाने को नहीं देते हैं। उनके साथ मारपीट करते हैं,उनका अश्लील वीडियो भी बनाकर उन्हें परेशान कर रहे थे।