छतरपुर: इंसानियत शर्मसार: युवक को 6 महीने होटल में बंधक बनाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक युवक को 6 महीने तक बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय रैकवार ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित भारत होटल के संचालक गालिब और प्यार मोहम्मद उसे होटल में दिन-भर काम कराते थे।वही इस मामले की जानकारी आज 16 मई दोपहर करीब 2:00 बजे युवक ने जिला अस्पताल में दी है।