जाले: जाले थाना कांड संख्या 118/26 का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नगरडीह निवासी जगदीश राम गिरफ्तार
Jale, Darbhanga | Jun 20, 2026 जाले थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आज दिनांक 20 जून 2026 को जाले थाना कांड संख्या 118/26 के प्राथमिक अभियुक्त जगदीश राम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगरडीह निवासी जगदीश राम, पिता स्वर्गीय लक्ष्मी राम के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अभियुक्त की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।