बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सीएम नीतीश कुमार के फोटोकॉपी है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि हम सभी लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार राजनीति में आए और उनका जीवन भी बेहद सादगी भरा है।