पूरनपुर: किसान नेता ने ठगी मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी और आईजी से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा कला के रहने वाले किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि आइलेट्स संचालक परमवीर सिंह, हरप्रीत सिंह व औजला और अनिमेश सिंह पर थाना पूरनपुर में 14 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसमें अभी तक कोतवाली पुलिस के द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी। जबकि दर्ज मुकदमे में चार्जशीट भी लगा दी गई है।