पूरनपुर: ढका जा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका जा की रहने वाली गुलिस्तां बी पुत्री शमशुल हसन ने बताया कि वह परिवार के साथ मोहल्ला बेनी चौधरी पीलीभीत में रहते हैं। ढका जा गांव में उसका घर है जिसमें उसके फूफा शमशाद शाम को लाइट जलाने एवं सुबह में लाइट बंद करने जाते है। 14 दिसंबर की रात में चोरों ने घर में रखे सोने चाँदी के जेवर व अन्य सामान एवं 25 हजार रुपए चोरी हो गए।