पूरनपुर: कढैर चौराहा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतियापुर के रहने वाले मुख्तियार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 55 वर्ष बाइक से जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार कढैर चौराहा के पास में पहुंचा तभी तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए नेशनल हाइवे पर मौजूद 1033 इमरजेंसी बाहन से सीएचसी में भर्ती कराया।