पवई: जमीन विवाद के कारण बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
Pawai, Panna | Jul 30, 2026 पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कमता में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के साथ-साथ मां की डांट-फटकार और रोक-टोक से नाराज होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।