राजगढ़: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियतिकरण व मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियति कारण सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित होगी। हड़ताल को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ सीएमएचओ को ज्ञापन भी दिया।