बेतिया: जिले में किलकारी और मोबाइल एकेडमी ऐप से होगी गर्भवती व बच्चों की देखभाल
बेतिया में आज 22 मई शाम 4 बजे जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा बताया गया कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ ही गर्भवती माताओं और बच्चों की उचित देखभाल के लिए जिले में दो मोबाइल आधारित निशुल्क सेवा शुरू की गईं है, जिनमें किलकारी और मोबाइल एकेडमी नाम की यह मोबाइल आधारित एप्प के द्वारा निशुल्क सेवा का प्रशिक्षण जिले की आशा कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है।