बेतिया: जिला खेल भवन सह व्यायामशाला में योगासन एथलीटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
पश्चिम चम्पारण योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला खेल भवन सह व्यायामशाला में आज 22 मई शाम 4 बजे योगासन एथलीटों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, मौका था हाल में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में योगासन रिदमिक पेयर इवेंट में बिहार को कांस्य पदक दिलाने वाले पश्चिम चम्पारण के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।