नवाबगंज: मसौली थाने में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन', PM मोदी का लाइव संबोधन, महिला सशक्तिकरण पर जोर
बाराबंकी के मसौली थाना परिसर में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और छात्राओं ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री का उद्बोधन ध्यानपूर्वक सुना।