बेगूसराय: मटिहानी थाना पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
मटिहानी थाना की पुलिस ने 01 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि फरार अभियुक्त अमित कुमार अपने फुस की झोपड़ी में सोया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थल से उसे गिरफ्तार कर लिया है.