कन्नौज: डुडवा बुजुर्ग गांव के निवासी व्यक्ति ने अपने भाई के फर्जी एनकाउंटर और फर्जी फंसाने के मामले में एसपी को दिया पत्र
कन्नौज जनपद में एक युवक को साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित मोहम्मद शकील खां पुत्र शरीफ खां, निवासी ग्राम डुडवा बुजुर्ग थाना गुरसहायगंज ने बताया कि उसके भाई मोहम्मद अकील खां को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर झूठे मामले में फंसा दिया गया।