सैदपुर: राजूपुर में इंटर कॉलेज में टीबी उन्मूलन के तहत चला अभियान, टीबी रोग की गंभीरता के बारे में किया गया जागरूक
प्रदेश भर में चल रहे 100 दिवसीय क्षय रोग अभियान के तहत क्षेत्र के राजूपुर स्थित श्री देवधारी सीताराम इंटर कॉलेज में टीबी जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जाँच के साथ उन्हें टीबी से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।