मोतिहारी: मोतिहारी में नगर निगम ने बलपूर्वक सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया
मोतिहारी नगर निगम में आज निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। शहर के विभिन्न जगहों से बलपूर्वक आज अतिक्रमण को खाली कराया गया है। जिससे संकीर्ण सड़क को जगह मिले और राहगीरों को आने जाने में सुविधा मिले। अतिक्रमणकारियों को पूर्व से ही हिदायत दी जा रही थी लेकिन नहीं हटाए जाने पर आज बल पूर्वक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 22500/-का फाइन भी किया गया।