तराना: NEET पेपर लीक: तराना में कांग्रेस का मशाल जुलूस, ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा- यह छात्रों के भविष्य पर प्रहार है
Tarana, Ujjain | May 22, 2026 शुक्रवार रात 8:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में तराना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार शाम मशाल जुलूस निकाला। तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से पेट्रोल पंप चौराहे तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।