बहराइच: कलकलवा के पास बाइक की ठोकर से अधेड़ की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
नेपाल के बांके जिले के मिठईया थाने के दहौरा निवासी 65 वर्षीय बाबादीन पुत्र भैरव को रिश्तेदारी में श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाने के तालबघौड़ा आया था। वहां से बाइक से वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के कलकलवा डैम पर वह बाइक खड़ी कर लघु शंका कर हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी मौत हो गई।