बहराइच: खन्नापुरवा गांव के पास नहर में उतराता मिला बालक का शव,पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
जिले के चौधरी गांव से रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बारात आई थी। बारात में शामिल बालक रहस्यमय हालत में मंगलवार को गायब हो गया था। बुधवार सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर रही है। पुलिस जांच में जुटी हैं