फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने पुलिस के साथ पहुंचे जदयू प्रवक्ता आसिफ रजा कादरी
Phulwari, Patna | Nov 25, 2024 फुलवारी शरीफ में हुई नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने जदयू प्रवक्ता आसिफ रजा कादरी सोमवार रात करीब 8:00 बजे पुलिस के साथ पहुंचे। मौके पर उन्होंने पाटलिपुत्र सांसद और फुलवारी शरीफ थाना पुलिस से निवेदन किया है कि मामले में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।