फुलवारी: नौसा में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
Phulwari, Patna | Nov 25, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नौसा में सोमवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सोमवार देर शाम करीब 7:00 बजे आक्रोशित लोगों ने पटना एम्स रोड को जामकर टायर जला कर प्रदर्शन किया। मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की झाड़ू पोछा का काम करने जाती थी।