फुलवारी: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से 19 पुड़िया गांजे के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, ₹6270 जब्त
Phulwari, Patna | Nov 25, 2024 गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर शाम करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से SDPO सचिवालय-1 डॉ अनु कुमारी ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 19 पुड़िया गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।