फुलवारी: कई थाना क्षेत्रों में हत्या समेत कई मामलों का आरोपी कुख्यात अनीश कुमार बेऊर जेल भेजा गया
Phulwari, Patna | Nov 24, 2024 कुख्यात अनीश कुमार को बेऊर जेल भेजा गया है। मामले को लेकर रविवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस ने बताया कि अनीश कुमार हत्या समेत कई मामलों का आरोपी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मामले अनीश कुमार पर दर्ज है। पटना एसटीएफ, नौबतपुर और जयपुर थाने की संयुक्त अभियान में कुख्यात अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद उसे फुलवारी के बेऊर जेल भेज दिया गया।