पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा दिशा निर्देशों के क्रम में अपराध व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहें हैं। शनिवार को बाजपुर बनकटी से नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले आरोपी को थाना प्रभारी सौरभ सिंह व कांस्टेबल जनार्दन यादव जगदीश कुमार ने सुबह 7:30 पर गिरफ्तार किया हैं। जिसे शाम मा.न्यायालय रवाना किया गया।