मोतीपुर तहसील के कारीकोट में स्थापित कालीकोट मन्दिर में मेला जून में लगता हैं। मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेले की बोली प्रत्येक वर्ष लगती हैं लेकिन इस बार 10 वर्षों का रिकार्ड टूट गया जब तहसील दार के सामने ठेकेदार अरुण सिंह ने 10 लाख की बोली लगाकर मेले का ठेका अपने नाम किय हैं। ठकेदार ने बताया कि मेले में अबकी बार अवैध वसूली नहीं होगी।