धर्मापुर रेंज के चोरपुरवा टेपरा निवासी शाहिद का पुत्र खा पीकर बुधवार को छत पर सोने के लिय चला गया। बच्चा मच्छर दानी के अन्दर सो रहा था कि उसे छत से तेंदुआ उठा ले गया जिससे उसकी मौत गयी। इस घटना कि सूचना वन विभाग को दी गयी सूचना के बाद गुरुवार को वन विभाग मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया हैं। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिय पिंजड़ा लगाया जाएगा।