मधवापुर ग्राम सभा में मंगलवार को गांवों में भारत सरकार के दूरसंचार उप सचिव रामानुज डी वी भारत सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक प्रियांशु चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। लाभार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्या एवं योजना के विषय पर चर्चा की। प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण भी किया। इस दौरान जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।