चित्तौड़गढ़: नगर परिषद सभाकक्ष में हुई नगर परिषद प्रशासन की बैठक में कलेक्टर ने सड़कों को गोवंश मुक्त करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को नगर परिषद सभाकक्ष में प्रशासक विनोद मल्होत्रा, आयुक्त जितेन्द्र मीणा सहित परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने शहरी सड़कों को निराश्रित गोवंश मुक्त करने, कचरा संग्रहण व्यवस्था सुधारने तथा अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।