कटोरिया: प्रेमनगर के पास ऑटो पलटने से उसपर सवार किसान जख्मी।
Katoria, Banka | Jun 22, 2026 कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित प्रेमनगर के पास सोमवार शाम करीब चार बजे ऑटो पलटने से उसपर सवार एक किसान जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। किसान ऑटो से गाय लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान चलती ऑटो से गाय के नीचे कूदने पर ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी।