गुना बाईपास पर स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। भारतीय शिक्षण मंडल के शिक्षाविद पंडित तुलसीदास दुबे ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा महान समाज सुधारक थे, उन्होंने शास्त्र और शास्त्र दोनों से समाज को सशक्त बनाया। विदेशी अत्याचारियो के विरुद्ध समाज को संगठित कर राष्ट्रीय स्वाभिमान की ज्योति जलाई।