विष्णुगढ़: खंभवा बिरहोर टोला में हुआ एसआईआर फॉर्म का वितरण व डिजिटलाइजेशन
खंभवा बिरहोर टोला में एसआईआर फॉर्म का वितरण व डिजिटलाइजेशन। खंभवा बिरहोर टोला में विशेष अभियान चलाकर एसआईआर संबंधित प्रपत्र का वितरण और डिजिटलाइजेशन कार्य किया गया। इस पूरे कार्य का निरीक्षण एईआरओ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह टाटीझरिया बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज के द्वारा किया गया। मौके पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर व अन्य मौजूद रहे।