समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 अगस्त, 2026
आज दिनांक 27 अगस्त, 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर स्थित महादलित टोला के सामुदायिक भवन में संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर संत रविदास समरसता विकास शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बक्सर, सिविल सर्जन, बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएँ, कौशल युवा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, मनरेगा जॉब कार्ड तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु पात्र लाभुकों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं आवेदन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
शिविर के दौरान कई लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं चश्मे का वितरण किया गया।
संत गुरु रविदास समरसता विकास शिविर का आयोजन दिनांक 27 अगस्त, 2026 से 15 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार अनुसूचित जाति टोलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिले में दिनांक 15 फरवरी, 2027 तक कुल 510 अनुसूचित जाति टोलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान आस-पास के टोलों को भी जोड़ते हुए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के पात्र लाभुकों को सरकार की 22 जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में भी अनुसूचित जाति टोलों में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संत रविदास समरसता विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Welfare department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 27, 2026