बिजावर में गुरुवार को देर रात करीब 11 से 12 बजे सच्चाई और इंसाफ के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले इमाम हुसैन की शहादत की याद में आज अकीदत के साथ उनका रोजा निकाला गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर अमन, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।