सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 152 वाहनों का काटा चालान, ₹75200 का जुर्माना वसूला
शहडोल जिले की पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 152 वाहनों का चालान काटकर 75200 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।