सोहागपुर: सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग अवरुद्ध करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर समाजसेवी ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के सोहागपुर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस मामले पर समाज सेवी प्रत्यूष गौतम ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कर रहे ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।