सोहागपुर: शहडोल जिले की पुलिस ने 22 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 153 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस ने गुरुवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 22 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 153 लीटर अवैध शराब जप्त की है। और 22 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद की गई है।