रफीगंज: रफीगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का हुआ उद्घाटन, विकास को मिलेगा रफ्तार
रफीगंज शहर के बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन विधिवात फीता काटकर किया गया। बैंक ने यहां अपनी 67वीं शाखा का शुभारंभ किया है। मंगलवार संध्या 6:00 बजे बैंक अधिकारियों के अनुसार, रफीगंज में इस शाखा के खुलने से स्थानीय लोगों को अब बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।