सुसनेर: डग रोड़ पर खेत जा रहे पिता और बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, पिता व 3 घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे डग रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने तीन बच्चों के साथ खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से पिता और उनके तीनों बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद चारों को सुसनेर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. शोन्ति भटनागर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।