कटोरिया: छाताकुरूम गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी
Katoria, Banka | Apr 30, 2026 मुड़ियारी मोड़ टू टुघरो रोड स्थित छाताकुरूम गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे चलती बाइक से गिरकर सुरंगी गांव के नरसिंह यादव की पत्नी जया देवी जख्मी हो गयी। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त महिला परिजन के साथ बाइक पर बैठकर कटोरिया बाजार जा रही थी। इस दौरान हादसा हुआ।