बल्देवगढ़: हटा जैन मंदिर में चोरी किए जाने के सम्बंध में जैन समाज ने बल्देवगढ़ पुलिस थाना में कराई शिकायत दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत हटा के जैन मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई।जैन मंदिर से अज्ञात चोर करीब चार लाख रुपए के चांदी के पात्र उठाकर ले गए।उक्त घटना के बाद समस्त जैन समाज के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।जिसमें पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।साथ ही मामले को विवेचना में ले लिया है।