श्री गंगानगर: पुलिस लाइन में 35 लाख के 138 मोबाइल बरामद, SP ने मालिकों को लौटाए
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 15, 2026
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया। जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत करीब 35 लाख रुपये मूल्य के कुल 138 मोबाइल फोन रिकवर किए गए।जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से 12 मार्च 2026 से विशेष अभियान चलाया।