सावर: राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भेजा 22 सूत्रीय मांग-पत्र, सावर-केकड़ी में सौंपा ज्ञापन
Sawar, Ajmer | Jun 8, 2026 रेसला के बैनर तले सोमवार शाम 4 बजे शिक्षक,प्रशासनिक संवर्ग की विभिन्न समस्याओ को लेकर प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांग पत्र उपखण्ड अधिकारी को सौंपा गया।चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगो पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नही लिया,तो प्रदेश का संपूर्ण शिक्षा सेवा संवर्ग उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।