कोंडागांव: कलेक्टर ने मर्दापाल क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क और पुल कार्यों का किया निरीक्षण, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मर्दापाल तहसील के ग्राम अदनार और तोतर के बीच भंवरडींग नदी पर बन रहे 234 मीटर लंबे पुल का निरीक्षण किया। आज गुरुवार शाम लगभग 4 बजे जारी विज्ञप्ति के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को पुल के किनारों की पिचिंग मजबूत करने तथा शेष कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।