कटोरिया: जमुआ के पास दरभाषण नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम महीनों से ठप, सुल्तानगंज-देवघर के लिए है लाइफलाइन
Katoria, Banka | May 10, 2026 सुल्तानगंज-देवघर भाया कटोरिया का लाइफलाइन कहे जाने वाले जमुआ के पास दरभाषण नदी पर नये पुल निर्माण का कार्य कई महीने से बंद पड़ा है। जिसके कारण पुराने पुल पर ही वाहनों का आवागमन हो रहा है, भारी वाहनों के दबाव से पुराना पुल दिनों-दिन कमजोर होता जा रहा है। नये पुल निर्माण में रैयतों के मुआवजा संबंधित विवाद का मामला विचाराधीन रहने के कारण कार्य रूका है जबकि 80%