बिसौली: बिसौली नगर से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, 18 पाउच देशी शराब बरामद
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने सोमवार को 3 बजे करीब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजेश पुत्र हरीशचन्द्र निवासी मोहल्ला गदरपुरा, कस्बा बिसौली को गिरफ्तार किया गया।