त्योंदा: त्योंदा के बागरोद चौराहे पर बदमाश ने युवक को मारा चाकू, सड़क पर युवक को घायल अवस्था में देखकर अस्पताल लेकर पहुंचे लोग
त्योंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बागरोद चौराहे पर अज्ञात बदमाश ने बर्तन बेचने आए दुकानदार को डरा धमका कर गले में चाकू मार दिया घटना दिन सोमवार शाम के 4:00 की बताई जा रही है घटना के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया सड़क किनारे घायल को देख लोगों ने त्योंदा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया दुकानदार राहतगढ़ क्षेत्र से बर्तन बेचने आता है जिसका नाम उस्मान खान है